एमटेक शोधार्थी मोहम्मद सुहैल ने शोध प्रबंध सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अंतर्गत एमटेक (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) के शोधार्थी मोहम्मद सुहैल ने “सुरक्षित क्लाउड कंप्यूटिंग परिवेश हेतु बुद्धिमान डीप लर्निंग आधारित इंट्रूज़न डिटेक्शन फ्रेमवर्क” विषय पर अपना शोध प्रबंध सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया।

यह शोध कार्य आधुनिक क्लाउड कंप्यूटिंग वातावरण में साइबर सुरक्षा की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। शोध में डीप लर्निंग तकनीकों के माध्यम से एक उन्नत इंट्रूज़न डिटेक्शन फ्रेमवर्क विकसित करने का प्रयास किया गया, जो क्लाउड नेटवर्क में होने वाली संदिग्ध एवं अनधिकृत गतिविधियों की प्रभावी पहचान कर सुरक्षा प्रणाली को अधिक सक्षम, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

शोधार्थी मोहम्मद सुहैल ने अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि का श्रेय अपने शोध निर्देशक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अलका के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग को दिया। साथ ही उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. राजश्री, प्रो. आर. ए. खान, डॉ. धीरेन्द्र पाण्डेय, डॉ. पवन चौरसिया, डॉ. अमित सिंह तथा डॉ. अभिषेक वर्मा के अकादमिक मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य सुझावों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह शोध कार्य न केवल उनके शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, बल्कि शोध, नवाचार एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने अपने सहपाठियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

विश्वविद्यालय एवं विभाग के शिक्षकों ने शोधार्थी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शोधार्थी अपूर्व सिंह, अनुज कुमार, सहबाज, आकाश सिंह तथा दीपांशु मिश्र सहित अन्य साथियों ने भी मोहम्मद सुहैल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।