लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शोभा कुशवाहा जी को प्रवेश मंत्री, महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है। शोभा कुशवाहा जी का योगदान और नई भूमिका
शोभा कुशवाहा जी लंबे समय से महिला जागरूकता, समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश
“शोभा कुशवाहा जी जैसी समर्पित और कर्मठ महिला का प्रवेश मंत्री के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनका योगदान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा।”
संगठन का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में महिला सशक्तिकरण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है।
संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ परिवार एवं उत्तर प्रदेश संगठन टीम ने शोभा कुशवाहा जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।