रांची, 18 मई 2026 — आज रांची स्थित आवास पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं स्पीकर माननीय रविंद्र नाथ महतो जी से राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव (संत प्रकोष्ठ) श्री कन्हैया महराज जी ने शिष्टाचार भेंट कर संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
भेंटवार्ता के दौरान सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, गौ संरक्षण, युवा जागरूकता एवं समाज में धार्मिक मूल्यों के संरक्षण को लेकर विशेष चर्चा हुई। श्री कन्हैया महराज जी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा निरंतर समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु कार्य कर रही है तथा युवाओं को धर्म और राष्ट्र के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रही है।
माननीय रविंद्र नाथ महतो जी ने संगठन द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन की भावी योजनाओं एवं सनातन धर्म के उत्थान को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।