• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Rashtriya Yuva Vahini organization is a symbol of discipline and dedication – Hindu Dev Prakash Shukla

राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन अनुशासन और समर्पण का प्रतीक — हिंदू देव प्रकाश शुक्ला

राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं समर्पण को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वर्षों तक कठिन परिश्रम, संघर्ष और समर्पण किया गया है। यह मंच राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति और समाज सेवा के उद्देश्य से तैयार किया गया है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या गलत गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

“राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को हमने अपने खून-पसीने से सींचा है। यह संगठन लाखों कार्यकर्ताओं की आस्था और मेहनत का परिणाम है। यहां किसी भी प्रकार का तमाशा, भ्रम फैलाने या उल्टी-सीधी बातें करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में अनेक सम्मानित, शिक्षित एवं समाजसेवा से जुड़े लोग कार्य कर रहे हैं, जो राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर समर्पित हैं। ऐसे में संगठन की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन, मर्यादा और संगठन की नीतियों का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी सदैव राष्ट्रहित, समाज सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करती रहेगी।