• Home
  • Uttar Pradesh
  • Farrukhabad
  • Regional players dominated the Khakhreru Premier League, with RCB Khakhreru and Omni Fatehpur winning their matches.

खखरेरू प्रीमियर लीग में क्षेत्रीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा , आरसीबी खखरेरू और ओमनी फतेहपुर ने जीते मुकाबले

 खखरेरू /फतेहपुर  नगर पंचायत खखरेरू में आयोजित प्रीमियर लीग-14 नाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्रीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मुकाबला आरसीबी खखरेरू और रक्षपालपुर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी फिरोज रजा मौजूद रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी खखरेरू की टीम ने 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 57 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शालू ने ताबड़तोड़ 14 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रक्षपालपुर की टीम 8 ओवर में 51 रन ही बना सकी। टीम की ओर से पुष्पराज ने 16 रन का योगदान दिया। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी खखरेरू ने 6 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए रहमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि फिरोज रजा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

दूसरा मुकाबला ऐरायां और ओमनी फतेहपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ओमनी फतेहपुर ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐरायां की टीम 8 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 29 रन ही बना सकी और फतेहपुर को 30 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में ओमनी फतेहपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर 3 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण “लाइव विद नीरज” के माध्यम से किया गया। फील्ड मैनेजर शाहरुख नेता के कार्यों की कमेटी और दर्शकों ने सराहना की। मैच में स्कोरिंग की जिम्मेदारी अभिषेक साहू और मोहम्मद आजम ने निभाई, जबकि कॉमेंट्री मोनू खान और जानी ने की। अंपायरिंग की भूमिका मारूफ और मोहम्मद हसन ने निभाई।