नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने रसोई गैस, पीएनजी गैस, पेट्रोल-डीज़ल और बढ़ते बिजली बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग का जीवन कठिन कर दिया है।
उन्होंने कहा कि घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और हर परिवार बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबा है। सरकार को तुरंत टैक्स और दरों में राहत देकर जनता को महंगाई से बचाना चाहिए। शशि प्रताप सिंह ने कहा कि नेशनल इक्वल पार्टी जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेगी।