सतना। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर नई दिशा फाउंडेशन सतना द्वारा चिकित्सकों का सम्मान

सतना। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर नई दिशा फाउंडेशन सपना द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नई दिशा फाउंडेशन सपना की अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि “चिकित्सक धरती पर भगवान का स्वरूप हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा-भाव से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उनका योगदान समाज के लिए अमूल्य है और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।”


नई दिशा फाउंडेशन सपना के सचिव नितिन मिश्रा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों एवं जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों में ये सभी चिकित्सक निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। उनके सहयोग से जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। फाउंडेशन उनके निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीप्ति श्रीवास्तव, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. लक्ष्मी मोहनानी, पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति जायसवाल (बिरला हॉस्पिटल), दंत चिकित्सक डॉ. ए. पी. सिंह, दंत चिकित्सक डॉ. प्रतिमा अग्रवाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल तथा आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह पटेल का शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में नई दिशा फाउंडेशन सपना ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।