• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Serious allegations against a government hospital staff nurse for taking three pregnant women to a private clinic

सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स पर गंभीर आरोप, तीन गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट क्लीनिक ले जाने का मामला

रामपुर । उत्तर प्रदेश/जनपद के थाना गंज क्षेत्र के नानकार इलाके में स्थित किलकारी क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स ने तीन गर्भवती महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी का भरोसा दिलाकर सरकारी अस्पताल से बाहर ले जाकर प्राइवेट किलकारी क्लीनिक में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि क्लीनिक में प्राइवेट ट्रेनिंग/अनधिकृत रूप से डिलीवरी कराने का कार्य चल रहा था।

परिजनों का कहना है कि नर्स द्वारा यह कहकर ले जाया गया कि डिलीवरी सामान्य तरीके से हो जाएगी और कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन लापरवाही के चलते एक महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की।

सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्लीनिक में अनियमितताएं पाए जाने पर किलकारी क्लीनिक को सील कर दिया गया।

परिजनों ने मांग की है कि सरकारी अस्पताल की संबंधित स्टाफ नर्स पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए और क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज के साथ ऐसा न हो।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।