इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान।

वाराणसी। संत अतुलानंद आवासीय अकादमी के इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया आयाम स्थापित किया।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में राम तिवारी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पूजा प्रजापति ने 97.4 प्रतिशत, दिया सिंह ने 94.6 प्रतिशत, रूपेश राज एवं कृष्णा श्रीवास्तव ने 92.8 प्रतिशत, सोना सिंह ने 92.6 प्रतिशत, अंशिका पांडेय ने 92.4 प्रतिशत तथा राहुल कुशवाहा ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अतिरिक्त स्नेहा यादव ने 91.4 प्रतिशत, श्रेया सिंह एवं अवंतिका मिश्रा ने 91.2 प्रतिशत, मोहम्मद अरसलान ने 90.6 प्रतिशत तथा अदिति यादव एवं करण सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के उप निदेशक आदित्य राज सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पांडेय ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन एवं निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।