• Home
  • Andaman and Nicobar
  • The United Industry Trade Board is continuously working actively in various fields with the aim of making women self-reliant and economically empowered.

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल निरंतर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 17 मई को जानकीपुरम में महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन मंत्री उजमा सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता जी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का संचालन रेनू तिवारी जी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को मशरूम उत्पादन की विधि, उसके उपयोग, पैकेजिंग तथा बाजार में बिक्री से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तारपूर्वक प्रदान कीं। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।


माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना संगठन की प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी लगातार महिलाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं।

 संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल भी उनके इस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर सहयोग कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार एवं समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।