घेराव हत्या के विरोध में थाना मड़ियांव अंतर्गत अजीज नगर पुलिस चौकी का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन व्यापारियों की भारी भीड़ को देखते हुए तत्काल एसीपी अलीगंज मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मृतक विजय यादव पुत्र हनुमान प्रसाद यादव, निवासी ग्राम तरहिया, जिनका मकान छठा मील सीतापुर रोड पर भी स्थित है, उम्र लगभग 22 वर्ष थी। वह भिठौली तिराहा स्थित शराब ठेका एवं पैराडाइज रेस्टोरेंट के बीच संचालित यादव ढाबा एंड रेस्टोरेंट के संचालक थे। उनका प्रतिष्ठान आईआईएम तिराहा, पुलिस चौकी अजीज नगर, थाना मड़ियांव क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग 4:45 बजे चार अज्ञात युवक शराब ठेके के सामने आपस में झगड़ा करते हुए विजय यादव की दुकान के सामने पहुंचे। विजय यादव ने युवकों का विरोध करते हुए पूछा कि वे किसी व्यक्ति को क्यों मार रहे हैं। इसी दौरान विजय यादव उनका वीडियो बनाने लगे, जिस पर युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी विवाद बढ़ने पर विजय यादव की कहासुनी के बाद आरोपी युवक यह कहते हुए वहां से चले गए कि “10 मिनट में अभी आते हैं।” कुछ देर बाद आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचे और असलहे से दो राउंड फायरिंग की पहली गोली विजय यादव को नहीं लगी, लेकिन दूसरी गोली सर पर जा लगी। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रात लगभग 9 बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के विरोध में आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे के पहुंचने से पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन गुप्ता देवेश बाजपेई आईआईएम रोड अध्यक्ष पिंटू यादव, विपिन सिंह,हरिओम अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने अजीज नगर पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसीपी अलीगंज एवं एसएचओ मड़ियांव ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में कातिलों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग सड़क जाम कर उग्र विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। एसीपी अलीगंज ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं तथा करीब दो घंटे के भीतर ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त की बहुत बड़ी लापरवाही बताया