• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Under the leadership of Ataria police station in-charge, a youth was sent to jail in a dowry harassment case.

अटरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में दहेज उत्पीड़न मामले में युवक को जेल

अटरिया गांव तेजनापुरवा सूरज को अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में दहेज उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला द्वारा दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा ने बताया कि पुलिस दहेज उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सख्त कदम उठाती रहेगी और ऐसे मामलों में दोषियों को कानून के तहत कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।