• Home
  • Uttar Pradesh
  • Hathras
  • Women's police station initiative reunites broken families, resolves family disputes through counselling

महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, काउंसलिंग के माध्यम से निपटा पारिवारिक विवाद

हाथरस। महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी  रितु तोमर की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने अपनी समझाइश और प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव को समाप्त कराया। मामले के अनुसार दिनेश कुमारी व मनीषा पुत्री नानक चंद निवासी गुमानपुरा  थाना चंदपा हाथरस 19 मार्च 2026 को अपने पति राजेश और भूपेंद्र पुत्र गणेश जी लाल निवासी काकोरी  थाना चदपा  जिला हाथरस के खिलाफ प्रार्थना पत्र महिला थाना हाथरस में दिया था जिसमें मिशन शक्ति फेस 5 के तहत दोनों बच्चों को थाना हाथरस बुलाकर काउंसलिंग कराई  तो शिकायत कर्ता ने बताया की मेरे पति व ससुरालीजन वार्ता की गई उनका कहना है कि हम आज के बाद मारपीट गाली गलौज नहीं करेंगे  कोई भी पुलिस कार्यवाही की अपेक्षा नहीं रखते। काउंसलिंग के दौरान रितु तोमर ने दोनों पक्षों की बातों को विस्तार से सुना और उन्हें आपसी समझदारी से जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की सकारात्मक पहल के बाद पति और ससुरालीजनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और भविष्य में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करने का भरोसा दिया। वहीं पीड़िता ने भी आपसी सहमति से विवाद को खत्म करने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों ने कानूनी कार्यवाही के बजाय आपसी समझौते को स्वीकार किया और साथ रहने का निर्णय लिया।