उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर टांडा क्षेत्र के ग्राम शिकमपुर में सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला सुमन की मौके पर मौत हो गई यह घटना तब हुई जब महिला अपनी पति के साथ बेटे की ससुराल से घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार शिकमपुर निवासी सुमन अपने पति हरिद्वारी के साथ जटपुरा स्थित अपने बेटे के ससुराल से लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्यों उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया रहा हीरो ने उन्हें तुरंत टांडा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया जबकि सुमन के पति की हालत गंभीर है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। मृतक सुमन के चार बच्चे हैं जिनमें एक बेटी और तीन बेटे हैं सुमन की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया सुमन के परिजन रामपुर जिला अस्पताल पहुंचे।