सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स/वार्डेनों ने किया सराहनीय कार्य

लखनऊ, 9 जून 2026 राजधानी में तीन दिवसीय आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष सीधी भर्ती हेतु परीक्षार्थियों की सहायता हेतु आलमनगर, चारबाग, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन और कैसरबाग, आलमबाग बस स्टैंड पर नागरिक सुरक्षा नियंत्रक/जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश और चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार के अनुपालन में नागरिक सुरक्षा हेल्प-डेस्क कैम्प का आयोजन किया गया। 

पुलिस भर्ती हेतु परिक्षार्थी ऊंचाहार रायबरेली निवासी कुमारी अनूपा कैम्प में आकर बोली यहाँ आप-पास कुछ खाने को नहीं मिल रहा है सुबह से कुछ खाया नहीं। आलमनगर रेलवे स्टेशन पर कैम्प में मौजूद सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह ने बाजार से खादय सामग्री मांगा कर वितरण किया। साथ ही इसी क्रम में सहारनपुर के बच्चों को भी खादय सामग्री वितरण किया। सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे पर सुखी देखने को मिली। नागरिक सुरक्षा के वॉलिंटियर्स/वार्डेनों ने परीक्षार्थियों के सहयोग के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया।