मिशन क्लीन पंजाब लालरु से शुरुआत

लालरू 8 जून पंजाब सरकार ने आज शुरूआत किया मिशन क्लीन पंजाब  तहत लालरू नगर काउंसिल के तहत शहर में एक खास सफाई अभियान शुरू किया है। हल्का डेराबस्सी विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब को साफ और सुंदर बनाना मान सरकार का वादा है। आइए हम सब मिलकर अपने शहर और आस-पास को साफ रखने का वादा करें। लालरू मंडी से एम सी हरीश मदान, वार्ड नंबर 4 से एम सी अमनदीप राणा, वार्ड नंबर 2 से एम सी प्रदीप रंगी, बलकार रंगी, एवं सभी एम सी सहवान मिशन क्लीन पंजाब के कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने कहा कि अपने-अपने वार्ड में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे। यह अभियान जन-जन तक पहुंचाएंगे। क्योंकि गंदगी से बीमारियां पैदा होती हैं। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।