पटना/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं व्यापार प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अमरजीत कुमार यादव जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार व्यापार प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ बिहार सत्यम कुमार शुक्ला जी के अनुमोदन एवं संगठन के निर्देशानुसार की गई है। अमरजीत कुमार यादव जी का योगदान और नई भूमिका अमरजीत कुमार यादव जी लंबे समय से व्यापारिक हितों, समाज सेवा, संगठन निर्माण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उनकी नियुक्ति से बिहार व्यापार प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।
संगठन नेतृत्व का संदेश
“अमरजीत कुमार यादव जी जैसे समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता का प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार व्यापार प्रकोष्ठ के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनका अनुभव एवं नेतृत्व व्यापार प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।”
संगठन का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में व्यापार जागरण, युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है। संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, बिहार व्यापार प्रकोष्ठ टीम एवं संगठन परिवार ने अमरजीत कुमार यादव जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।