स्टूडेंट क्लब सोनारपुरा में संधि पूजा, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन, सनातन धर्म की रक्षा के लिए शंकर बोस को भेंट की गई तलवार
वाराणसी। स्टूडेंट क्लब कालीबाड़ी, सोनारपुरा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर संधि पूजा और नवमी पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर बोस को सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प के प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट की गई। क्लब के पुरोहित पंडित दीनानाथ दीनू गुरु ने उन्हें तलवार प्रदान की शंकर बोस ने नौ दिवसीय व्रत रखकर मां जगदंबा से प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके व्रत का पूर्ण फल मिले और वर्ष 2027 में वे पुनः मुख्यमंत्री बनें। साथ ही वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनने तथा पूरे देश में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार की कामना की। उन्होंने भारत को भगवामय देखने की इच्छा भी व्यक्त की संधि पूजा के दौरान पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कद्दू, केले, गन्ने और नारियल की प्रतीकात्मक बलि अर्पित की गई। नवमी पूजन के दौरान हवन किया गया तथा कन्याओं को भोग-प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में आयोजित विशाल भंडारे में लगभग पांच हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को महिलाओं द्वारा धुनुची नृत्य और ढाक की थाप के बीच विशेष आरती की जाएगी शंकर बोस के नौ दिवसीय व्रत और उनके संकल्प को लेकर समाज के लोगों ने उनकी सराहना की। आयोजन में स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष आशीष चक्रवर्ती सहित विश्वजीत बसक, संतोष भट्टाचार्य, प्रसाद दास, ब्रेसवर शुक्ला, एसके राय और दीपा भट्टाचार्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।