आज दिनांक 07 जून दिन रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सीतापुर की AGM (वार्षिक बैठक) सरस्वती शिशु मंदिर सुदामा पूरी में जिला अध्यक्ष आलोक सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अतिथि के तौर पर बिनोद कुमार तिवारी जी (अवध प्रांत सचिव), राहुल सिंह फौजी (सचिव अवध प्रांत) , एवं दिनेश चंद्र शर्मा जी (संगठन सचिव अवध प्रांत) उमाकांत मिश्रा (जिला संघ चालक सीतापुर) , आकाश जी (जिला प्रचारक सीतापुर) कैप्टन राजेंद्र सिंह, कैप्टन शिवबीर सिंह चौहान, अवशेष कुमार सिंह जिला अध्यक्ष हरदोई, जे बी सिंह, उपस्थित रहे, सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिला अध्यक्ष आलोक सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों का पुष्प माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया, सभी ने संगठन गीत पढ़ा, दिनेश शर्मा जी ने प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी सभी पूर्व सैनिकों को दी, बिनोद तिवारी जी ने संगठन के बारे जानकारी दी एवं आकाश जी ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीता पुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बहुत अच्छा कार्य कर रहा है,
राहुल सिंह फौजी (सचिव अवध प्रांत) ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की, जिला अध्यक्ष आलोक सिंह शेखावत ने जिले का वृत्त सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया पिछले वर्ष की agm के बाद एक वर्ष में 41 नए पूर्व सैनिकों के साथ 10 मात्र शक्ति भी संगठन में शामिल हुई है, सीतापुर के सभी पूर्व सैनिकों का धन्यवाद देते हुए राहुल सिंह ने पुनः सभी पूर्व सैनिकों को बधाई दी एवं इसी प्रकार हमेशा संगठन के लिए कार्य करने को कहा, भारत माता जी जय के साथ बैठक को सम्पन्न किया गया