*जिले में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न*डीएम राजेंद्र पेसिया

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/जिले भर में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के दौरान अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुरादाबाद शहर स्थित ईदगाह सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश जारी किए।

प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे तथा पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।