• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Massive tree plantation drive at Sampurnanand Sanskrit University under the 'Ek Vriksh Maa Ke Naam' (A Tree in Mother's Name) campaign.

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान के तहत बृहद् वृक्षारोपण

वाराणसी, । उत्तर प्रदेश शासन के "एक वृक्ष माँ के नाम" अभियान के तहत सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी से पौधे लगाकर उनके संरक्षण का दायित्व निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आम, जामुन, नीम, अर्जुन, सागौन, कचनार सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. जितेन्द्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार, डॉ. रविशंकर पाण्डेय, डॉ. ज्ञानेन्द्र साँपकोटा, डॉ. नितिन आर्य सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।