• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • On the auspicious occasion of Padmini Ekadashi, Moksha Sadan and Charitable Trust distributed cool sugarcane juice to the devotees at Durga Kund complex.

पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दुर्गा कुंड परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल गन्ना रस वितरण

आज पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दुर्गा कुंड परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल गन्ना रस वितरण सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा उषा रानी जी की उपस्थिति रही तथा सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति संस्था ने आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।


संस्था ने कहा कि पद्मिनी एकादशी/पुरुषोत्तम एकादशी को धर्मग्रंथों में विशेष पुण्य एवं सेवा की तिथि माना गया है, और इसी भावना से जनसेवा एवं श्रद्धालु सेवा का यह आयोजन किया गया।