• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • On the occasion of Lond Maha Parva, devotees performed the duty of faith and came from far and wide to take bath in the Ganga.

लोन्द महा पर्व पर श्रद्धालु ने लगाई आस्था की ड्यूटी दूर दूर से आकर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान।

मंडल मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ ब्रजघाट में गंगा दशहरा मेला को लेकर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ देखने को मिली । जहां दूर-दूर से श्रद्धालु ने आकर के गंगा स्नान किया। बताया जाता है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तिथि दशमी में गंगा दशहरा मनाया जाता है । इस दिन मां गंगा का अवतार हुआ था। भक्त भागीरथ ने ब्रह्मा जी की भक्ति की भक्ति से खुश होकर ब्रह्मा जी ने भागीरथ को दो वरदान दिए थे। पहले वरदान में भागीरथ ने मां गंगा को पृथ्वी पर लाने को कहा जो की उनके पूर्व जनों का मोक्ष हो सके। दूसरे वरदान में भागीरथ ने एक पुत्र मांगा था जो की वंश आगे बढ़ा सके।

मां गंगा की इतनी तेज धारा थी कि पृथ्वी को संभालना असंभव था इसलिए भागीरथ ने भगवान शंकर की मदद मांगी थी तब भगवान शंकर ने मां गंगा को अपनी जटा में लिया था। तभी से ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। ब्रजघाट पावन तीर्थ नगरी में लोग दूर-दूर से मां गंगा में डुबकी लगा कर अपने पापों को धोकर मन तन से निर्मल होते हैं। जनपद हापुड़ पुलिस प्रशासन एवम् नगर पालिका का बहुत बड़ा सहयोग गंगा दशहरा के मेले में देखने को मिला।