• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The Secondary Teachers' Association will field candidates for all Teachers' Constituency seats – Chet Narayan Singh.

शिक्षक निर्वाचन के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतरेगा माध्यमिक शिक्षक संघ -चेत नारायण सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक सदन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षक निर्वाचन के सभी सीटों पर चुनाव दमदारी से लड़ेगा। शिक्षक निर्वाचन का चुनाव लड़ने के लिए बूथ कमेटियों का गठन जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाय। प्रत्याशियों का चयन पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक में तय कर लिया जायेगा। पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा को प्रदेश चुनाव प्रभारी व रमाशंकर उर्फ़ मुन्ना मिश्रा को सह प्रभारी बनाया गया है।


प्रदेश के 18 मण्डलों व 75 जिलों में संगठन की वस्तुस्थिति से अवगत होने के लिए समीक्षा की। निष्क्रिय इकाईयों को सक्रिय करने के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों को जिलों में पर्वेक्षक बनाकर भेजा जायेगा। प्रत्येक बूथ पर टीम का गठन किया जायेगा। प्रदेश में सदस्य्ता अभियान चलाया जायेगा।

प्रदेश संरक्षक/एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष सदस्य्ता अभियान पर विशेष ध्यान दें। शिक्षक निर्वाचन की दृष्ठि से हमें गंभीरता से तैयारी करन। होंगी। बैठक में गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ज्योतिष पाण्डेय को चुनाव प्रभारी व गुलाब चंद्र मौर्या को सह प्रभारी बनाया गया है। वाराणसी क्षेत्र से संत सेवक सिंह को चुनाव प्रभारी व राम विलास यादव को सह प्रभारी बनाया गया है। लखनऊ क्षेत्र से डा. सुरेश तिवारी को चुनाव प्रभारी व राम मोहन सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। 19 जुलाई को राज्य परिषद की बैठक लखनऊ में और क्षेत्रीय पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक 19 व 20 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होंगी।

प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने केसलेस चिकित्सा, अवकाश के दिनों में काम लेने पर अर्जित अवकाश देने, एनपीएस से जीपीएफ में आये शिक्षकों का रुपया एनएसडीएल से जीपीएफ एकाउन्ट में वापस ना भेजनें का मुद्दा उठाया।

बैठक कों एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, महेश चंद्र शर्मा, डा. सुरेश तिवारी, संजय द्विवेदी, रजनीश चौहान, जगदीश चंद्र व्यास, नरसिंह यादव, अजय सिंह, सुधाकर सिंह, विमलेन्द्र शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, शैलेश सिंह, डा. राकेश सिंह, संजय तिवारी, सुलेखा जैन, प्रभात सिंह, राजित राम मावी, स्वराज पाल दुहणु, रामानंद द्विवेदी, विनोद, सतेन्द्र शुक्ला, श्री नारायण द्विवेदी, धीरेन्द्र सिंह, गुलाब चंद्र मौर्या, डा. श्रवण कुमार तिवारी, महिपाल, कुलदीप, राम मोहन सिंह, कमलेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।