यूपी के रामपुर में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति दान सिंह की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पूर्व पत्नी की सड़क हादसे में मौत हुई थी या उसकी भी हत्या की गई थी। इस मामले की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। उधर तीन टीमें फरार दो आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। 25 फरवरी को मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह श्रावस्ती में सिपाही के पद पर तैनात थी।