• Home
  • Uttar Pradesh
  • Hardoi
  • Vinod Gautam visited various villages to ensure the success of the Satta Parivartan Yatra starting from June 4.

विनोद गौतम ने 4 जून से शुरू हो रही सत्ता परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांवों में भ्रमण किया

 हरदोई । संडीला विधानसभा के अंतर्गत एक विशाल बहुजन कार्यकर्ता व सदस्यता अभियान व 4 जून से प्रारंभ हो रही सत्ता परिवर्तन महायात्रा से संबंधित सभी को जागरूक करने हेतु फ्रंटल संगठन के लखनऊ मंडल प्रभारी विनोद गौतम  व यूथ जिला अध्यक्ष संजीत पासी के माध्यम से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया इस जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में एड अरविन्द राजवंशी पासी मुख्य मण्डल प्रभारी लखनऊ को व विशिष्ठ अतिथि के रूप में  प्रतिभा चक महिला मोर्चा लखनऊ मण्डल प्रभारी  को आमंत्रित किया गया आज की सभा में हरदोई यूथ के जिला अध्यक्ष भाई संजीत पासी  ने युवाओं को वायु की तरह काम करने संबंधित प्रेरित करते हुए आंधी तूफान का उद्धरण देते हुवे मानुवादी सामंतवादी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने जैसे विचार अपने युवा साथियों के बीच में रखें। तथा फ्रंटल संगठन लखनऊ मंडल प्रभारी विनोद कुमार गौतम जी ने बहुजन भाईचारा बनाकर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि प्रतिभा चक  ने मांताओ बहनों को चढ़ बढ़कर आजाद समाज पार्टी में सदस्यता लेने व अपने मान सम्मान व स्वाभिमान तथा आजादी की जिंदगी जीने के लिए आजाद समाज पार्टी काशीराम की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर मातृशक्ति को जागृत किया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए लखनऊ मण्डल के मुख्य प्रभारी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एड अरविन्द राजवंशी पासी ने बहुजन समाज को जागरुक करते हुए बताया की पूर्व की सरकारों ने हम दलितों, पिछड़ों मुसलमानों को गुमराह करके हमारा वोट लेकर स्वयं तो राजा बन गए व हम बहुजनों को जानवरों जैसी जिंदगी जी रहे बहुजन समाज को कभी आगे नहीं बढ़ाया पूर्व की पार्टियों ने बहुजनों पर हुवे अत्याचारों पे कोई आवाज नहीं उठाई। आज पूरे देश में यदि दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यको के ऊपर होने वाले अत्याचारों के विरोध में रोड से लेकर संसद तक यदि कोई आवाज उठा रहा हैं तो वह सिफ व सिर्फ आदरणीय नेता एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी हैं। साथ ही साथ में सत्ता परिवर्तन महायात्रा में सभी को शामिल होने को लेकर आमंत्रित किया गया।

तथा सभी मुख्य पदाधिकारियों को महारैली का प्रचार प्रचार करने के लिए वॉल पेंटिंग व पोस्टर बैनर लगाने संबंधित निर्देशित किया गया। आज की सभा में फ्रंटल संगठन के सभी मंडल संयोजक व जिला संयोजक ,जिला प्रभारी और भाईचारा के जिला संयोजक महिला मोर्चा आदि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता व सैकड़ो की संख्या में इतनी गर्मी होने के बावजूद भी हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।