• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • 51st Shri Gyanchandi Mahayagya and Bhagwat Katha at Nepali Mata Bhagwati Dham starting June 22.

नेपाली माता भगवती धाम में 22 जून से 51वां श्री ज्ञानचंडी महायज्ञ एवं भागवत कथा

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के छीतमपुर स्थित नेपाली माता भगवती धाम में 22 से 30 जून तक 51वें श्री ज्ञानचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 22 जून को सुबह 7 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा। कथा वाचन योगी श्यामनयन जी महाराज (वृंदावन) द्वारा प्रतिदिन सायं 4 बजे से किया जाएगा।

आयोजन में यज्ञाचार्य राजनन्दन जी महाराज (अयोध्या) तथा परमहंस श्री श्री 1008 मोनी गिरि नागा बाबा (जौनपुर) का सानिध्य प्राप्त होगा। 24 जून को अरणी मंथन, प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ-हवन तथा 29 जून को पूर्णाहुति एवं पूजन का कार्यक्रम निर्धारित है। 30 जून को 64 गांवों के श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।