सनी शाह / लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर मांलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन एंड स्कैफोल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत सुंदरकांड पाठ एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। सुंदरकांड के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूरी-सब्जी, हलवा, शरबत एवं ठंडे पानी का प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर खुशी जाहिर की और आयोजन की सराहना की मांलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन एंड स्कैफोल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस भंडारे में कंपनी के फाउंडर उदन प्रसाद( उदय), एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट अजीत कुमार, मैनेजर रामेंद्र प्रताप सिंह एवं स्टोरकीपर अनूप कुमार सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन लोगों में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।