चुनाव खत्म, महंगाई शुरू: गैस सिलेंडर पर ₹993 की चोट!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आ गई है और यह चुनावी बिल है। उन्होंने दावा किया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा हुआ है और फरवरी से अब तक ₹1,380 की बढ़ोतरी हो चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी और हलवाई। हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ेगा और असर जनता की थाली पर पड़ेगा।।