एक्सीलेंट डिजिटल स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; मेधावियों को ट्रॉफी, मेडल, पेन, मार्कशीट व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
रिपोर्ट अभिषेक दुबे
धाता/फतेहपुर।
एक्सीलेंट डिजिटल स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। परिसर तिरंगे के रंग में सजा रहा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी कुर्बानियों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए युवाओं को शिक्षा, कौशल और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा मासिक टेस्ट में मानसी गोस्वामी ने 100 में 81 अंक प्राप्त कर पूरे संस्थान में प्रथम तथा खुशी ने 78 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों को ट्रॉफी, मेडल एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। वहीं ADCA पाठ्यक्रम पूरा करने वाले अभय एवं नागेंद्र को मार्कशीट व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए *“AI चलाना नहीं, AI से काम लेना सीखें” — अनुपम सिंह मैनेजमेंट डायरेक्टर अनुपम सिंह ने कहा कि आजादी की सच्ची कीमत वही समझ सकता है, जो देश के विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने युवाओं को AI, AI एजेंट, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक्स डिजाइन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में दक्ष बनने का संदेश दिया उन्होंने कहा, “AI को केवल चलाना मत सीखिए, AI से काम लेना सीखिए। रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनिए। आने वाला समय उन्हीं युवाओं का है जो तकनीक को अपनी ताकत बनाएंगे। रूमा मैम ने कहा, “आज का काम आज ही करो, कल पर मत छोड़ो।” वहीं रोशनी मैम ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और हर दिन खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया समारोह का समापन देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और तकनीकी शिक्षा को जीवन का आधार बनाने के संकल्प के साथ हुआ