धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

80वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कुम्हरावॉं इंटर कॉलेज,कुम्हरावॉं, लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सानिध्य  में  प्रातःकाल स्वतंत्रता की गाथा गाते हुए तिरंगे झंडे के साथ प्रभातफेरी निकाली, विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ दिनेश कुमार  एवं प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह जी ने विद्यालय में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सागर मिश्र एवं विद्यालय भूमि दानी राम प्यारे मिश्र जी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया , प्रभात फेरी एवं मूर्ति पुष्प अर्पण  के उपरांत झंडारोहण स्थल के सम्मुख सभी विद्यार्थी पंक्तिबद्ध हो गए




प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ दिनेश कुमार के द्वारा प्रातः 08:00 बजे झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया, झंडारोहण के पश्चात इस राष्ट्रीय पर्व ,उत्सव के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक महोदय के द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  एवं द्वीप प्रज्वलित  कर किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश  द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की गीत एवं उससे संबंधित गीत पर नृत्य कर देश भक्ति के जुनून को प्रकट कर दिया जिसमें शिक्षक,शिक्षिकाए एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, देश के शहीदों को याद किया,उत्सव मनाया, विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक महोदय ने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर अपने संबोधन में कह उठे कि नगरीय विद्यार्थियों की अपेक्षा ग्रामीण विद्यार्थियों के अंदर देशभक्ति का जुनून बहुत ज्यादा है,सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्राधिकृत नियंत्रक एवं प्रधानाचार्य  ने पुरस्कृत किया। पावन अवसर का सभी विद्यार्थी लड्डू खाकर ,हर्षोल्लास  के साथ घर गए। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट और गाइड  के कार्यों एवं अनुशासन को देखकर विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक महोदय ने सराहना किया, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के निष्ठायुक्त सहयोग को देखकर सभी की प्रशंसा किए, इस पावन अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं कुछ विद्यार्थियो के अभिभावक मौजूद रहे।