जन शिक्षण संस्थानो ( अंडेडकरनगर,बस्ती, उन्नाव,बलिया, चंदौली,फिरोजाबाद , वाराणसी प्रथम एवं द्वितीय ) के कर्मचारियों ,अनुदेशिकाओं एवं अनुदेशकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 6 एवं 7 अगस्त का आयोजन ,जन शिक्षण संस्थान नारायणपुर,शिवपुर वाराणसी के परिसर में आयोजित किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र पांडेय जी ,सहायक आयुक्त,जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र वाराणसी थे। श्री पाण्डेय जी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिभागियों से किस तरह से रोज़गार करने हेतु जिला उद्योग केंद्रों से जुड़कर अपना परियोजना प्रस्ताव बनाकर ऋण प्राप्त कर सकते है। उन्होंने प्रत्येक अनुदेशक से अपील की अपने अपने केंद्रों पर प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों की सूची बनाकर निदेशक महोदय को प्रस्तुत करें मै स्वयं आकर परियोजना प्रस्ताव बनवाऊंगा एवं ऋण हेतु बैंकों से बात करके ऋण दिलवाने का प्रयास करूंगा। आज के कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव जी उद्यमिता एवं उद्यमिता से संबंधित गतिविधियों बोट मेकिंग एवं रिंग टास्क को प्रतिभागियों को करवाया जिससे कि उद्यमिता की अवधारणा समझ में आ जाए। आज के कार्यक्रम में निदेशक गण श्री अरुण कुमार शाही ,अजय उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय,सुमित शर्मा ,श्री बी आर सिंह ,अभिषेक कुमार सिंह ,पंकज राय एवं आनंद द्विवेदी सहित सभी संस्थानों के कुल 85 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आज के कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण कुमार शाही एवं आज में कार्यक्रम का समापन श्री ज्ञान प्रकाश उपाध्याय जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हो गया।