सारनाथ में पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सारनाथ (वाराणसी)। लोहिया नगर कॉलोनी में पत्रकारों ने एकजुट होकर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्य अतिथि आशापुर चौकी इंचार्ज दीक्षा पांडे ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और अमर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर पत्रकार संदीप कुमार सेठ ने मुख्य अतिथि दीक्षा पांडे को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित पत्रकारों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया और मिष्ठान वितरण हुआ।

कार्यक्रम में के.के. अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, संदीप कुमार सेठ, ऋषिकांत, अभिनव पाण्डेय, डी.के. पांडे, ललित मोहन तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, अजय कुमार तथा समाजसेवी धर्मेंद्र पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।