गंगापुर (वाराणसी)। महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर में उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्ति तथा फिट एवं स्वस्थ जीवन” विषय पर फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव का आयोजन किया गया। साइकिल रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्नत भारत अभियान के समन्वयक प्रो. आलोक कुमार कश्यप एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, साइक्लिंग तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।