• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sitapur
  • Under the 'Save the Farm' campaign, the Financial Literacy Centre in Laharpur, operated by CFL, provided information on banking literacy to villagers.

खेत बचाओ अभियान के तहत सी एफ एल द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र लहरपुर *में ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग साक्षरता की जानकारी .।

सीतापुर 14 जून।  वित्तीय साक्षरता केंद्र, लहरपुर में  *खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत -केसरी गंज शिविर में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

शिविर में आए लाभार्थियों को , बैंक खाता संचालन, आधार सीडिंग, डीबीटी  डिजिटल  भुगतान तथा साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया। तथा विशेष रूप से किसान कार्ड फसल बीमा, पशु बीमा और फसल से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बचत की आदत विकसित करने, सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेने तथा वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। फील्ड कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वित्तीय सहायता केंद्र के तहत जनपद लखनऊ के चिनहट तथा रामपुर मथुरा तथा रामपुर मथुरा ब्लॉक में वित्तीय कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया जा रहा है ।ब्लॉक चिनहट के फील्ड कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार गुप्ता  तथ्य रामपुर माथुर कर प्रबंधक अनिकेत दीक्षित द्वारा गांव में जाकर भित्ति साक्षरता कार्यक्रम कराया जा रहा है।

वित्तीय साक्षरता केंद्र केसरी गंज में बैंकिग संबंधी जानकारी देते बैंक प्रबंधक।