वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सोमवार को महानगर के सभी 13 मंडलों में आत्मनिर्भर मंडल बैठकों का आयोजन किया गया। बागेश्वरी मंडल की बैठक महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में संपन्न हुई।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अधिक है। उन्होंने शक्ति केंद्रों को मजबूत करने, पन्ना प्रमुखों से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'मिशन 2027' की सफलता के लिए अभी से सक्रिय होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आग्रह किया।
बैठक में मंडल प्रभारी चंद्रशेखर उपाध्याय, आईटी संयोजक पंकज चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।