रेलवे विद्युत उपकरणों के रखरखाव पर वाराणसी में मंथन।

वाराणसी, 29 मई 2026। भारतीय रेलवे के सामान्य विद्युत एवं रेल विद्युतीकरण विभाग से जुड़े विद्युत उपकरणों के रखरखाव और कार्यप्रणाली पर आधारित ‘मेंटेनेंस स्टडी ग्रुप’ की तीसरी बैठक शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के भारतेंदु सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (रेल विद्युतीकरण) श्री रामेन्द्र कुमार तिवारी ने की।

बैठक में पावर सप्लाई, अर्थिंग, स्मार्ट मीटर, हाई मास्ट पोल, सोलर प्लांट, स्टेशन लाइटिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई। साथ ही ऊर्जा दक्षता बढ़ाने, सुरक्षा मानकों को मजबूत करने तथा उपकरणों के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री संजय सिंघल सहित रेलवे बोर्ड, RDSO, CRIS एवं विभिन्न जोनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का दूसरा दिन 30 मई को भी जारी रहेगा।