• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The Sanyukt Udyog Vyapar Mandal paid tribute to martyr Bharat Bhushan Tiwari by holding a candlelight march.

शहीद भारत भूषण तिवारी को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 28 जून 2026 संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बख्शी का तालाब स्थित माँ चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में शहीद भारत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि "भारत भूषण तिवारी ने जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन व सरकार तक पहुँचाने का कार्य किया। देश उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। उनके साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है।"

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी, माँ चंद्रिका देवी इकाई अध्यक्ष अंशुमन बाजपेई, मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, नगर सचिव संजय गुप्ता, सैयद जाहिर चिश्ती, करुणेश प्रताप सिंह, प्रभाकर मिश्रा, संजीव गंगवार, दिलीप मिश्रा, हरिओम अवस्थी, विपिन सिंह, देवेंद्र माउंटू टंडन, कमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने "शहीद भारत भूषण तिवारी अमर रहें" के नारे लगाते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।