लखनऊ। रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी सेक्टर में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एस.के. जग्गी आज Eldeco Group के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे Ansal Housing, Ansal API और Emaar MGF जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में शीर्ष स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं। जग्गी के अनुसार, Lucknow अब पारंपरिक पहचान से आगे बढ़कर आधुनिक विकास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर और गाजियाबाद जैसे शहरों की तुलना में लखनऊ आज भी किफायती है, जिससे यहां निवेश के बेहतर अवसर मौजूद हैं। शहर में जमीन और आवासीय परियोजनाएं आम निवेशकों के बजट में फिट बैठती हैं।
उन्होंने बताया कि लखनऊ का विकास इंफ्रास्ट्रक्चर की तेज गति से हो रहा है। बेहतर सड़कों, कनेक्टिविटी और सुविधाओं के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच आसान हो गई है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।