• Home
  • Uttar Pradesh
  • Mathura
  • Indian Human Rights Council Organizes Blood Donation Camp on National Voluntary Blood Donation Day

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर भारतीय मानवाधिकार परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट डॉ ललित अग्रवाल*

मथुरा, 1 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार परिषद द्वारा मथुरा जिला चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर भारतीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर भारत डॉ. ललित अग्रवाल के पूजनीय पिताजी स्व. श्री काशीनाथ अग्रवाल, जिनका निधन 27 सितंबर 2026 को हुआ, को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से भी आयोजित किया गया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा की जा सकती है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी दूसरे व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है भारतीय मानवाधिकार परिषद के आगरा मंडल मंत्री श्री अनुराग बंसल ने पहल करते हुए स्वयं रक्तदान किया तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।