• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • New appointment in Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP - Aniket Singh Yadav ji became District President, Moradabad Uttar Pradesh

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति — अनिकेत सिंह यादव जी बने जिला अध्यक्ष, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद/लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं युवा शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनिकेत सिंह यादव जी को जिला अध्यक्ष, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के पद पर नियुक्त किया गया है।


यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है। अनिकेत सिंह यादव जी का योगदान और नई भूमिका अनिकेत सिंह यादव जी लंबे समय से युवा जागरण, समाज सेवा, संगठन निर्माण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से मुरादाबाद जिले में संगठन को नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।- राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश


“अनिकेत सिंह यादव जी जैसे समर्पित और कर्मठ युवा कार्यकर्ता का जिला अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनका नेतृत्व संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।”

 संगठन का उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में युवा जागरण, महिला सशक्तिकरण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है।

संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, उत्तर प्रदेश संगठन टीम एवं संगठन परिवार ने अनिकेत सिंह यादव जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।