• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Seminar on social change and national unity; lawyers, teachers, and students gather at Paradkar Bhavan.

सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय एकता पर संगोष्ठी, पराड़कर भवन में जुटे अधिवक्ता-शिक्षक व छात्र

वाराणसी। पराड़कर भवन में सामाजिक परिवर्तन तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र पाल गौतम, अध्यक्षता राहुल राज (अधिवक्ता) तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. प्रतिमा गोंड रहीं।

वक्ताओं ने सामाजिक समानता, जातिवाद उन्मूलन, महिला अधिकार, शिक्षा और युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। राजेंद्र पाल गौतम ने सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि राहुल राज ने युवाओं से सामाजिक बदलाव के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। प्रो. डॉ. प्रतिमा गोंड ने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताया।

संगोष्ठी में विभिन्न जिलों से आए छात्र, अधिवक्ता और शिक्षकों ने भाग लिया।