वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गौमाता के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई।
सपा नेताओं ने भाजपा पर गौमाता के नाम पर राजनीति करने और गौशालाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने बीफ निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौशालाओं की जांच कराने तथा गायों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन में जीशान अंसारी, शुभम सेठ गोलू, प्रभाकर यादव, अभिषेक झा, आनंद यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।