वाराणसी। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की ओर से रविवार को मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में मेडिकल हेल्पलाइन के तहत निःशुल्क आर्थोपेडिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने लोगों को हड्डी, रीढ़, जोड़ों और चोट संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श दिया शिविर में घुटने, कमर, कंधे एवं जोड़ों के दर्द, स्पाइन संबंधी समस्या तथा उम्र से जुड़ी हड्डियों की दिक्कतों के बारे में लोगों को आवश्यक सलाह दी गई। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रही। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को समय रहते हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उचित उपचार की जानकारी देना था इस अवसर पर सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री समाज राज किशोर चंद्र अग्रवाल, मुख्य संयोजक प्रद्युम्न जी अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर दीपक अग्रवाल सहित शशि बाला साह, प्रद्युम्न कुमार साह, भूपेंद्र अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पुलक साह, रजनी अग्रवाल, धवल प्रकाश अग्रवाल समेत समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।