लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगल पर जपतीबाग श्री हनुमान जी महाराज का दिव्य अभिषेक महोत्सव संपन्न हुआ भगवान का दुग्ध अभिषेक, इत्र अभिषेक, गंधधोधक 108 नाम से पूजन अर्चन किया गया हनुमान मंदिर के पुजारी पवन तिवारी अखंड के दिशा निर्देशन में आचार्य राजीव मिश्रा पंडित हर्ष बाजपेई एवं श्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी शिवार्थ शुक्ला, के साथ रिशु गुप्ता देवेंद्र मिश्रा जी अनुराग गुप्ता कृष्ण कुमार गुप्ता कन्हैया मामा राघव जी केशव जी जीतू रस्तोगी उपस्थित रहे हनुमान जी का ध्वज पूजन करके आरती के साथ पूजन संपन्न हुआ पश्चात भगवान का चरण अमृत और प्रसाद वितरण किया गया राष्ट्रहित के लिए समाज के लिए धर्म रक्षा हेतु पूजन करके वर्तमान समय में जो अत्यधिक गर्मी पड़ रही है
यह कम हो, सूखा समाप्त हो किसानों के लिए भगवान हितकारी हो ऐसी भावना के साथ हनुमान जी से प्रार्थना की गई जब्ती बाग हनुमान मंदिर 5000 वर्ष पुराना है गोमती इस पर में बड़े मंगल का बड़ा और पुराना मेला यहीं पर होता है दंडवती परिक्रमा करने का विधान है जो आज भी बच्चों ने किया।