मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, मुरादाबाद में आयोजित 51वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026, बरेली जोन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह मुरादाबाद द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जूडो, वूशु,ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट खेलों में बरेली जोन के विभिन्न जनपदों से आए महिला एवं पुरुष पुलिस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, महोदय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।