शिव भक्तों के सम्मान में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सराहनीय: हिंदू समाज पार्टी
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद। हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा द्वारा सावन के दौरान शिव भक्तों की सेवा हेतु सेवा शिविर लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक, पानी, नमकीन, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही थी
इसी दौरान कुछ शिव भक्तों ने सूचना दी कि 52 कोठी के पास स्थित महेंद्र पेट्रोल पंप पर पानी भरने के लिए कहने पर वहां के एक कर्मचारी ने पानी देने से मना कर दिया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शिव भक्तों के साथ गाली-गलौज की
सूचना मिलते ही हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांशु जोशी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही थाना मझोला पुलिस, इंस्पेक्टर की टीम तथा डायल-112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से वार्ता की। इस दौरान अभद्र व्यवहार करने वाला कर्मचारी मौके से फरार हो गया पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पेट्रोल पंप के मैनेजर एवं अन्य स्टाफ ने शिव भक्तों से क्षमा मांगी, जिसके बाद श्रद्धालु संतुष्ट हुए और मामला शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। हिंदू समाज पार्टी ने थाना मझोला पुलिस एवं पुलिस प्रशासन की त्वरित, संवेदनशील और सराहनीय कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन के पवित्र माह में शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सम्मान बनाए रखने के लिए प्रशासन की तत्परता प्रशंसनीय है। पार्टी ने थाना मझोला पुलिस को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई भी दी।