कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का क्षेत्राधिकारी कटघर ने किया निरीक्षण
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद, 07 अगस्त 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कटघर द्वारा श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत रोडवेज बस स्टैंड स्थित कांवड़ विश्राम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया निरीक्षण के दौरान विश्राम स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।