वित्तीय साक्षरता केंद्र सिधौली में*वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित*

ब्लॉक सिधौली के सहकारी समिति लिमिटेड जुधौरा में ग्रामीणों के साथ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, बीमा योजनाओं, पेंशन योजनाओं तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनने एवं सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर में सहकारी समिति के सचिव सुरेश कुमार, क्रिसिल फाउंडेशन से सी0बी0ओ-  विजय वर्मा तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र के केंद्र प्रबंधक  रोहित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए वित्तीय विषयों से संबंधित अपने प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना रहा।  सिधौली के ग्राम जुधौरा में वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी देते पदाधिकारी।