मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर/मिलक। तहसील मिलक क्षेत्र में चौथे सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है क्षेत्राधिकारी प्रीतम पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन आम जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों का कहना है कि क्षेत्राधिकारी प्रीतम पाल सिंह फरियादियों की बात को ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके से ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता दिखाई दे रहा है समस्याओं के तत्काल निस्तारण पर जोर क्षेत्राधिकारी प्रीतम पाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को किसी भी स्तर पर लंबित न रखा जाए। प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए पुलिस ड्यूटियां लगाकर व्यवस्था की गई मजबूत चौथे सोमवार को क्षेत्र में संभावित भीड़ और आवागमन को देखते हुए पुलिस की ड्यूटियां लगाई गई हैं। पुलिसकर्मी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। अधिकारियों द्वारा लगातार पुलिस व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके क्षेत्राधिकारी प्रीतम पाल सिंह की सक्रियता और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने की कार्यशैली की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश देना सराहनीय कदम है पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा को लेकर विश्वास का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।